फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के सुनहरे सपनों को लगे पंख

Wed, 14 Sep 2016 11:20 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
महिलाओं को बताईं योजनाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने बेटियों की शिक्षा और सुनहरे भविष्य के सपने को साकार किया है। आज बेटियों को घर बैठे लैपटॉप के जरिए देश-विदेश की जानकारी मिल रही है। कन्या विद्या धन ने उनकी उच्च शिक्षा की राह आसान की है। ये बातें जिलाधिकारी एस.राजलिंगम ने कहीं। वे बुधवार को शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में अमर उजाला व प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नारी सशक्तीकरण एवं सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।  
विज्ञापन



इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने कहा कि महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा की शुरुआत घर से होनी चाहिए। लोगों को बहू व बेटी के साथ समान व्यवहार करना चाहिए। महिलाओं को हर तरीके से सशक्त होने की जरूरत है। ऐसे जागरुकता कार्यक्रमों से महिलाओं में सुरक्षा का भाव बढ़ेगा। मुख्य विकास अधिकारी रामयज्ञ मिश्र ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई गई 1090 वूमेन पावर लाइन से अभद्रता व अश्लीलता की घटनाओं पर त्वरित रोक लगी है। महिलाओं को सम्मान देने के लिए ही राशन कार्ड महिला मुखिया के नाम से बनाए जा रहे हैं। सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए हर क्षेत्र में काम किया है।

सीएमओ डॉ. केबी सिंह ने जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण समेत अन्य योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा  कि महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधित कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने कन्या विद्या धन, लैपटाप वितरण योजना समेत विभागीय योजनाओं के बारे में चर्चा की। जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह ने हौसला पोषण योजना पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को जिला समाज कल्याण अधिकारी रामचंद्र दुबे, जिला विकास अधिकारी बृज किशोर पाठक ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कौशल विकास मिशन की प्रबंधक सुनीता सरकार ने किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में ग्राम्य विकास के परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी, उपायुक्त एनआरएलएम वीबी सिंह, उपायुक्त मनरेगा एसके तिवारी, सहायक श्रमायुक्त आभा श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, जिला पूर्ति अधिकारी संजय के प्रसाद, जिला कृषि रक्षा अधिकारी अरुण त्रिपाठी, सीवीओ डॉ. अजीत सिंह, जिला सूचना अधिकारी आरबी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें