फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नरायनपुर ने लोदीपुर को 18-8 से हराया

Fri, 22 Sep 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर में बृहस्पतिवार को न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। प्रधानाध्यापक दिनेश सिंह व प्रशिक्षक मुनेंद्र मिश्र की अगुआई में हुई प्रतियोगिता में जूनियर स्तर के खेल ही आयोजित किए गए।
विज्ञापन



बालक संवर्ग कबड्डी में नरायनपुर ने लोदीपुर को 18-8 से हराया। इसमें अनुराग, शाहबाज, करन, विकास, सुजल, वैभव, मेहताब व हिमांशु ने दमखम दिखाया। खो-खो के बालक व बालिका, दोनों संवर्ग में भी नरायनपुर विजेता रहा। ऊंचाहरा की टीम उप विजेता रही। ऊंचाहरा की टीम की तरफ से गुड़िया, पल्लवी, रानी व प्रिया ने बढ़िया प्रदर्शन किया।


वहीं दूसरी तरफ वॉलीबाल प्रतियोगिता में भपटा ने बढ़िया प्रदर्शन कर जीत हासिल की, नरायनपुर की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में अरुण, विशाल, विकास कुमार, आलोक व निखिल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर समाजसेवी कौशलेंद्र प्रताप सिंह, विशाल, पवन, बीडीसी जगन्नाथ वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, सुनील, चद्रावती, इंद्रभान यादव, हरिकेश्वर्, गीता व बीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें