सुल्तानपुर। 16 नवंबर से शुरू हो रही स्वगणना को बढ़ाने के लिए अधिकारियों ने लोगों को जागरूक करने का तरीका अपनाया है। ग्राम पंचायत प्रशासकों व नगर निकाय के अधिकारियों से चौराहों, मोहल्लों व पोस्टर पंफलेट सहित अन्य प्रचार सामग्रियों के साथ सोशल मीडिया के जरिये लोगों को जागरूक करने की अपील सीडीओ विनय कुमार सिंह बृहस्पतिवार को जारी की।
उन्होंने नगर निकायों के अधिकारियों व ग्राम पंचायत प्रशासकों को जनगणना की प्रचार सामग्री में राजनीतिक दलों के लोगों की फोटो व नाम नहीं छपवाने की अपील की है। कहा कि इस राष्ट्रीय महायज्ञ में लोगों को जागरूक करते हुए लोगों को अपनी व अपने परिवार की स्वगणना के लिए प्रेरित करें। बताया कि उन्होंने 30 नवंबर तक होने वाली स्वगणना में अधिक से अधिक लोगों को गणना करने के लिए प्रेरित किया है। बताया कि एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनसंख्या की गणना करेंगे।