फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सुसाइड नोट में सामने आए बकायेदारों के नाम

Fri, 09 Jan 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के रामलीला मैदान स्थित संत तुलसीदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एक कमरे में सोमवार रात प्राचार्य हत्याकांड के आरोपी अनिल मिश्र का शव फंदे से लटका मिलने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा सुसाइड नोट को लेकर रही। बृहस्पतिवार को सुसाइड नोट सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जिसमें चार बकायेदारों के नाम लिखे हुए हैं, सुसाइड नोट की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


शहर के पयागीपुर निवासी अनिल मिश्र की मौत के बाद मिले सुसाइड नोट में बीमारी का भी हवाला दिया गया है। इसके अलावा जिंदगी से टूटकर आत्महत्या करने की बात लिखी गई है। सुसाइड नोट में लिखा है काफी प्रयास के बाद भी नौकरी मिली थी। लोग मुझे जानने लगे थे। आंखें कमजोर होने लगी है। मुझे मकड़जाल में फंसाया गया। सन् 2012 से मेरी जिंदगी बदल गई। लड़ाई-झगड़े में नहीं फंसना चाहता था। हर वर्ष रामलीला भी करवाता था। बीमारी हावी हो रही थी, जिससे मैं परेशान चल रहा था। सुसाइड नोट में चार बकायेदारों के नाम भी लिखे हैं। इसमें करीब 11.25 लाख रुपये की बकायेदारी लिखी गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि सुसाइड नोट किसका लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें