फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दोस्तपुर नगर पंचायत ने चिह्नित किए सात जर्जर मकान

Wed, 02 Aug 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। नगर पंचायत ने क्षेत्र के सात जर्जर मकानों को चिह्नित किया है। नगर पंचायत की ओर से विभिन्न वार्डों में चिह्नित किए गए मकान ऐसे हैं जो कभी भी धराशायी हो सकते हैं। घनी आबादी में बने इन पुराने मकानों के गिरने से जन व धन की हानि होने की प्रबल आशंका जताई गई है।
विज्ञापन



इस संबंध में नगर पंचायत प्रशासन ने कजियाना उत्तरी के एक मकान, बभनैया पश्चिम दो मकान, बहबल टोला पश्चिम के चार मकानों के गृहस्वामियों को नोटिस देने की तैयारी की है। अधिशासी अधिकारी सचिन पांडेय ने बताया कि जर्जर मकान कभी भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। घनी आबादी में बने इन मकानों के क्षतिग्रस्त होने से आसपास के लोगों का भी नुकसान होने की आशंका है। इन जर्जर मकानों में लोग रह भी रहे हैं। इन सभी गृहस्वामियों को स्वयं से मकान ढहाने के लिए नोटिस जारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें