फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चोरी के सामान के साथ एक को दबोचा, तीन फरार

Wed, 02 Aug 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुलतानपुर)। रेलवे के चुराए गए सामान के साथ आरपीएफ ने एक युवक को दबोच लिया। उसके कब्जे से रेलवे के सामान के साथ ही एक ई-रिक्शा भी बरामद हुआ है। चोरी की वारदात में शामिल उसके तीन अन्य सहयोगी भागने में सफल रहे। आरपीएफ उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन



रेलवे सुरक्षा बल के स्थानीय चौकी प्रभारी महावीर व एसवीएम सिद्दीकी ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार देर शाम क्षेत्र के बैनी अंडरपास के निकट एक जंगल में दबिश दी। वहां एक ई-रिक्शा खड़ा मिला। उस पर तीन जाली (ग्रेटिंग) व 12 पेंड्रोल क्लिप रखी हुई थी। इस सामान के साथ खड़े वैनी गांव निवासी नीरज से आरपीएफ ने पूछताछ की। उसने बताया कि बैनी गांव के पास से गुजरे रेल ट्रैक के निकट से ये सामान चोरी किए गए हैं।


आरपीएफ को देख उसके साथ खड़े तीन अन्य आरोपी महेंद्र, अंकित व दीपक भाग निकले। ई-रिक्शा को आरपीएफ ने कब्जे में ले लिया। पकड़े गए नीरज के खिलाफ स्थानीय रेलवे सुरक्षा बल चौकी पर केस दर्ज किया गया। लंभुआ आरपीएफ चौकी प्रभारी महावीर ने बताया कि वांछित आरोपियों महेंद्र, अंकित व दीपक की तलाश की जा रही है। बरामद रेलवे संपत्ति की कीमत लगभग 11,200 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें