फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 करोड़ से संवरेगी नगर पंचायत अमेठी की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय नगर पंचायत का 15 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प होगा। इसके तहत शहर स्थित तिराहों, चौराहों व तालाबों के सौंदर्यीकरण के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर सोलर लाइटें लगेंगी। विद्युत कटौती के बाद भी सोलर लाइटों की रोशनी में शहर जगमग रहेगा। नगर पंचायत कार्यालय की ओर से इसकी कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

तहसील स्थित स्थानीय नगर पंचायत के दिन बहुरने लगे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी और अधिशाषी अधिकारी हरिगेंद्र प्रताप के प्रयास से नगर पंचायत में विकास का पहिया तेजी से गति पकड़ रहा है।
पिछले दिनों दौरे पर आईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने नगर पंचायत स्थित सगरा झील सहित कई अन्य स्थानों का टीम के साथ निरीक्षण किया था। नगर पंचायत अध्यक्ष की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने नगर पंचायत के चहुंमुखी विकास की बात कही थी।
विज्ञापन

इस क्रम में नगर पंचायत के क्षेत्र में आने वाले तिराहों, चौराहों और तालाबों का सौंदर्यीकरण होगा। तालाबों को पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही नगर पंचायत के सार्वजनिक स्थलों के साथ ही अन्य स्थानों पर सोलर लाइटें लगेंगी।
विद्युत आपूर्ति बाधित होने के बाद भी शहर में अंधेरा नहीं होगा। नगर पंचायत कार्यालय की ओर से इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। स्थलों को चिह्नित करने के साथ ही डीपीआर तैयार कराया जा रहा है।
अमेठी। नगर पंचायत ईओ हरिगेंद्र प्रताप ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रयास से केंद्रीय मंत्री के निर्देश के क्रम में नगर पंचायत को लकदक करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से तिराहों, चौराहों और तालाबों का सौंदर्यीकरण होगा। साथ ही शहर में प्रकाश के लिए सोलर लाइटें लगेंगी। डीपीआर तैयार कराकर शासन को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें