फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को रौंदा, भतीजी की मौत, चाचा गंभीर

Tue, 07 Feb 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने सोमवार दोपहर बाइक सवार चाचा-भतीजी को रौंद दिया। इस हादसे में भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चाचा को सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बल्दीराय क्षेत्र के पूरे धरनी धर मिश्र गांव निवासी अनिल कुमार मिश्र की पुत्री सिम्मी (19) कुड़वारके धर्मा देवी बद्री प्रसाद स्मारक महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। सोमवार को वह प्रवेश पत्र लेकर कॉलेज से अपने चाचा संतोष मिश्र के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में बल्दीराय के भगौती नगर ढबिया के पास राशन लदी ट्रैक्टर ट्रॉली सामने से बाइक को रौंदते हुए सड़क किनारे खड्ड में पलट गई।
आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और सिम्मी और संतोष को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। संतोष की हालत नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। एसओ अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि छात्रा के पेट के ऊपर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया था। संतोष के पसली में चोट लगी है। संतोष ने हेलमेट लगाया था। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को अनाज के साथ सीज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


तीन बहनों में बीच की थी सिम्मी
बल्दीराय। क्षेत्र के पूरे धरनी धर मिश्र गांव निवासी अनिल मिश्र की तीन बेटियों में सिम्मी मझली थी। बड़ी बेटी का नाम शिवानी (22) और छोटी का श्रेया (12) हैं। परिवार में पत्नी पूनम देवी हैं। अनिल क्षेत्र के लंगड़ी बाजार में गुमटी पान की दुकान करते हैं। बेटियों की अच्छी पढ़ाई के लिए अनिल कोई कोर कसर नही छोड़ते थे। सिम्मी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें