सुल्तानपुर। बंधुआकलां क्षेत्र के राजहंस जूनियर हाईस्कूल त्रिलोकपुर में रविवार को खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तीन विद्यालयों के करीब 90 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें ताज जूनियर हाईस्कूल बनकेपुर की टीम अव्वल रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक अमर सिंह यादव ने किया। प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब ताज जूनियर हाईस्कूल बनकेपुर को मिला। खो-खो जूनियर बालक वर्ग में राजहंस जूनियर हाईस्कूल, जबकि बालिका वर्ग में ताज जूनियर हाईस्कूल के बच्चे प्रथम रहे।
बालक वर्ग की कबड्डी में सत्यानंद शिक्षण संस्थान बिकना तथा बालिका वर्ग में ताज जूनियर हाईस्कूल बनकेपुर प्रथम रहे। 200 मीटर की दौड़ में सत्यानंद शिक्षण संस्थान बिकना के श्याम कुमार प्रथम व बालिका वर्ग दौड़ में ताज जूनियर हाईस्कूल की शहनुमा अव्वल रहीं।