वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
सुल्तानपुर। सेमरी बाजार क्षेत्र के चकसोरा स्थित राम सिंगारी प्रताप नारायण पूर्व माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव रविवार को मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
वार्षिकोत्सव की शुरुआत विद्यालय के संस्थापक प्रताप नारायण पांडेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके की। विद्यार्थियों ने ‘सबसे बड़ा जिगरा उस मां का जिसका बेटा फौजी है...’ जैसे देशभक्ति गीतों के साथ लोकगीत प्रस्तुत करके उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। गायक सरवन सुल्तानपुरी ने अपने सुरों से समां बांधा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राज प्रसाद उपाध्याय व एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख कूरेभार नवनीत सिंह सोनू, राम बरन पीजी कॉलेज के प्रबंधक अजय कुमार सिंह के साथ कई लोग मौजूद रहे।