फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चीनी मिल में तीन घंटे बंद रही गन्ने की पेराई

Mon, 06 Feb 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल को रविवार को बॉयलर का प्रेशर डाउन हो गया। इसके चलते दिन में करीब तीन घंटे तक मिल में गन्ने पेराई बंद रही।
विज्ञापन

पेराई की रफ्तार धीमी होने से चीनी मिल के यार्ड में गन्ना जाम होने लगा है। इसका असर गन्ने की तौल पर पड़ने लगा है। गन्ने की तौल कराने के लिए किसान परेशान हो रहे हैं। 24 जनवरी को चीनी मिल की पहली सफाई हुई थी। तब से मिल रफ्तार के साथ गन्ने की पेराई कर रही थी लेकिन रविवार को अचानक बॉयलर का प्रेशर दिनभर ऊपर-नीचे होता रहा।
इससे पेराई बंद होती रही। मिल पर गन्ना लेकर पहुंचे किसान राम सिंह वर्मा ने बताया कि मिल ठीक ढंग से नहीं चलने के कारण यार्ड में गन्ने का ढेर लगा है। मुख्य गन्ना अधिकारी राधेश्याम पासवान ने बताया कि बॉयलर में तकनीकी खराबी आ गई थी। खराबी को दूर कराकर चीनी मिल में पेराई शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन


बाल-बाल बचे सपा नेता
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। दोस्तपुर ब्लॉक चौराहा अंबेडकर पार्क के पास सपा नेता शिक्षक संघ के डॉ. जितेंद्र प्रसाद मिश्र की गाड़ी में रविवार को एक ट्रक ने साइड मार दिया। साइड मारने से उनकी गाड़ी में काफी नुकसान हो गया है। हांलाकि वे बाल-बाल बच गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को कब्जे में थाने पर ले आई है।

भाजपा की 16 मंडलों में बैठक
सुल्तानपुर। भाजपा की रविवार को 16 मंडलों में बैठक हुई। प्रतापपुरकमैचा विकास खंड में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने हिस्सा लिया। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सभी मंडलों की बैठक के लिए पदाधिकारी नामित किए गए थे। बैठक में अन्य विंदओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें