फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लखनऊ-वाराणसी फोरलेन पर बनने लगा ओवरब्रिज

Sat, 28 Jan 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर-वाराणसी फोरलेन के हनुमानगंज बाईपास स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर आखिरकार ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य शुरू हो गया। इसका करीब तीन साल से इंतजार था। रेलवे ओवरब्रिज बनने से वाहनों के आवागमन का रास्ता आसान हो जाएगा। रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

सुल्तानपुर-वाराणसी फोरलेन पर हनुमानगंज बाईपास स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की मंजूरी कई साल पहले मिली थी लेकिन काम तीन साल से रुका रहा। ओवरब्रिज नहीं बनने से ट्रेनों के आवागमन के दौरान हनुमानगंज कस्बे की क्रॉसिंग का फाटक बंद कर दिया जाता है। इससे दिन में कई-कई बार जाम लग जाता है। हजारों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है।
शासन के निर्देश पर अब कार्यदायी संस्था ने ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराया है। इसके बनने ने सुल्तानपुर-वाराणसी हाईवे के साथ ही स्थानीय लोगों को भी राहत मिल सकेगी। काम को जल्द पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था ने पास में ही प्लांट स्थापित किया है। ओवरब्रिज का निर्माण पखरौली क्रॉसिंग के पूरब गोपालपुर और अभियाखुर्द गांव की अधिग्रहीत करीब 50 किसानों की भूमि पर किया जा रहा है। इंजीनियरों के मुताबिक ओवरब्रिज के निर्माण पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। इसके बनने से प्रतिदिन हजारों लोगों को आवागमन में सहूलियत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें