सुल्तानपुर। लखनऊ से वाराणसी के बीच रेल यातायात सुगम बनाने के साथ ही ट्रेनों के ठहराव के लिए पखरौली शन के पास करीब डेढ़ किमी. का तीसरा ट्रैक बनकर तैयार हो गया है। गत मंगलवार को नए ट्रैक का परीक्षण भी पूरा कर लिया गया।
लखनऊ-वाराणसी रूट के डबल लाइन ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इस रूट पर रेल यातायात को और सुगम बनाने के लिए पखरौली स्टेशन के पूरब करीब डेढ़ किमी. लंबा तीसरा ट्रैक भी बनकर तैयार हो गया है। इसे अन्य दोनों ट्रैकों के साथ जोड़ दिया गया है।
इससे रूट की प्रमुख ट्रेनों के आवागमन के समय यहां अप व डाउन दोनों ट्रैक खाली रहेंगे। बताया जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर तीसरे ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन के साथ मालगाड़ी का स्टॉपेज किया जाएगा। मुख्य रेल पथ अधिकारी अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि पखरौली स्टेशन के पूरब नए ट्रैक के विस्तारीकरण का काम पूरा हो गया है। ट्रैक पर ट्रेनों के संचालन का परीक्षण कार्य भी कर लिया गया है। इस ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन व स्टॉपेज किया जा सकता है।