फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: युवक की हत्या का आरोप, प्रेमिका व उसकी मां पर केस

Mon, 23 Jan 2023 05:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कांग्रेस नेता के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। भाई ने मृतक की प्रेमिका और उसकी मां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। उन पर मुआवजे में मिले 16 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भदैंया क्षेत्र के मनिकापुर परासिन निवासी कांग्रेसी नेता राम शिरोमणि वर्मा के छोटे भाई शेषमणि वर्मा उर्फ बिन्नू (38) की शनिवार को संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा है।
मृतक शेषमणि के भाई राजमणि ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका भाई हनुमानगंज बाजार में घर बनवाकर लिव इन रिलेशन में एक युवती के साथ रहता था। शेषमणि हनुमानगंज बाजार में दवा की दुकान चलाने के साथ एक मेडिकल कंपनी में रिप्रंजेटेटिव था। राजमणि के मुताबिक उनके भाई शेषमणि को फोरलेन के मुआवजे के रूप में 16 लाख रूपये मिले थे।
विज्ञापन

उसे पैसे को प्रेमिका और उसकी मां ने हड़प लिए। शेषमणि को नशे की ओवरडोज देने के बाद लोहे की रॉड से मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने राजमणि वर्मा की तहरीर पर युवती और उसकी मां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। कोतवाली देहात के दरोगा राघवेंद्र सोनकर ने बताया कि युवती व उसकी मां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। युवती से पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें