सुल्तानपुर। शहर से सटे पलहीपुर गांव में झाड़ियों के बीच रविवार सुबह एक युवक का शव मिला। खेत जा रहे ग्रामीणों ने शव को देखकर सूचना पुलिस को दी। मृतक के पास ही एक बाइक और इंजेक्शन भी मिला। सूचना पर पहुंचे रामनगर गोड़वा चौकी प्रभारी आरके रावत ने बाइक के नंबर की पड़ताल की गई तो पता चला कि बंधुआकलां थाना क्षेत्र के दादूपुर निवासी पप्पू (38) की है। कुछ देर में परिजन मौके पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त की। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव के पास शराब की बोतल भी मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।