फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क हादसे में व्यवसायी की मौत, युवक घायल

Sun, 22 Jan 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कूरेभार क्षेत्र में शुक्रवार रात हुए हादसे में एक व्यवसायी की मौत हो गई। व्यवसायी के साथ बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल गया। उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शहर के पयागीपुर निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राकेश पांडेय (48) शुक्रवार को पड़ोसी शुभम मिश्रा (20) के साथ शुक्रवार देर शाम धनपतगंज में आयोजित एक भोज में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में कूरेभार क्षेत्र के संजयनगर के पास अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया।
हादसे में राकेश पांडेय और शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने शुभम की हालत नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। राकेश की हालत स्थिर बताते हुए उनका उपचार किया जा रहा था। देर रात उनकी मौत हो गई। राकेश की मौत से पत्नी गीता पांडेय, बेटियां रितिका, वर्तिका व बेटे मानस का रो-रोकर बुरा हाल है। चिकित्सक के अनुसार राकेश पांडेय को अंदरूनी चोट लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें