सुल्तानपुर। गोसाईंगंज क्षेत्र के बलरामऊ जंगल के पास शुक्रवार को पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन व पांच एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों की पहचान आदित्य सिंह निवासी धरसौली थाना जयसिंहपुर, दिनेश मिश्रा निवासी दियरा बाजार थाना मोतिगरपुर और विश्वास तिवारी निवासी अलावलपुर थाना जयसिंहपुर के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों ने 13 जनवरी कर रात खरखोमा बाजार के पास लखनऊ के चाइल्ड फंड इंडिया नामक एनजीओ के कर्मचारी जय प्रकाश चौरसिया से बाइक, मोबाइल फोन व एटीएम कार्ड लूट लिया। लूटी गई बाइक, मोबाइल व एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।