फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नहर में मिला पंचायत सहायक के पति का शव

Fri, 20 Jan 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कूरेभार कस्बा निवासी पंचायत सहायक पूजा साहू के पति वीरेंद्र प्रताप साहू (36) बृहस्पतिवार को बाइक से निकलने के बाद लापता हो गए थे। आरोप है कि परिजनों ने वीरेंद्र के मोबाइल पर फोन किया तो एक प्रधान के पति ने उठाया, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह क्षेत्र के देवकली नहर की तरफ गए ग्रामीणों ने नहर में एक शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव की पहचान वीरेंद्र प्रताप के रूप में की गई। पंचायत सहायक पूजा साहू ने प्रधान के पति पर वीरेंद्र की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। एसओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वीरेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें