फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बंदूक लेकर कॉलेज पहुंचा छात्र, दो साथी भी हिरासत में

Fri, 20 Jan 2023 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रानी महेंद्र कुमारी सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरमीडिएट कॉलेज दियरा में बृहस्पतिवार को प्री बोर्ड की परीक्षा के दौरान एक छात्र अपने साथियों के साथ कार से बंदूक लेकर पहुंच गया। बंदूक देखकर विद्यालय के अन्य छात्रों में दहशत फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने तीन छात्रों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

विद्यालय में प्री बोर्ड की परीक्षा चल रही थी। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे कार से 12वीं कक्षा का एक छात्र अपने कुछ साथियों के साथ विद्यालय परिसर में घुस गया। वह हाथ में बंदूक लेकर कार से उतरा और विद्यालय में टहलने लगा। बंदूक देखकर विद्यालय के अन्य छात्र डर गए। शिक्षकों ने जब उसे बुलाया तो वह राजमहल की तरफ भाग खड़ा हुआ।
प्रधानाचार्य विजय बहादुर ने फोन से पूरे प्रकरण की सूचना एसपी सोमेन बर्मा को दी। एसपी के आदेश पर कुछ ही देर में एसओ राजकुमार वर्मा विद्यालय पहुंच गए। तीन छात्रों को हिरासत में लेकर एसओ थाने पहुंचे। एसओ ने बताया कि पकड़ी गई बंदूक चिड़िया मारने वाली है। तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें