फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मुठभेड़ में हत्यारोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Jan 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कूरेभार के ऐनपुर नहर पुलिया के पास मुठभेड़ में घायल आरोपी विनीत। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कूरेभार के कुदारन गलिबहा निवासी संतोष की पुत्री जाह्नवी (13) के हत्यारोपी विनीत को बुधवार तड़के कूरेभार पुलिस ने ऐनपुर नहर की पुलिया के पास से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहले पुलिस टीम पर असलहे से गोली चलाई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली विनीत के दाहिने पैर में लगी। वह घायल हो गया। हत्यारोपी के पास से पुलिस को असलहा व कारतूस के अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई चाकू भी मिली है।
विज्ञापन


जाह्नवी की मंगलवार दोपहर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर गांव के विनीत व उसकी मां सरस्वती देवी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। सरस्वती देवी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस आरोपी विनीत की तलाश कर रही थी।

बुधवार को इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि कूरेभार पुलिस को बुधवार भोर करीब 03.20 पर पता चला कि हत्यारोपी विनीत कुमार ऐनपुर में नहर पुलिया के पास है। वह भागने की फिराक में है। पुलिस पहुंची तो नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति बैठा था। पुलिस को देखने पर वह धनजई जाने वाली पटरी पर भागने लगा। पुलिस टीम ने रुकने को कहा, तो वह झाड़ियों की आड़ लेकर छिप गया। उसने असलहे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, तो उसके दाहिने पैर में एक गोली लग गई। घायल होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से एक असलहा व एक कारतूस मिला। उसने अपना नाम विनीत निवासी कुदारन गलिबहा, कूरेभार बताया। तलाशी में उसकी पैंट की जेब से एक रक्तरंजित चाकू काली पन्नी में लपेटा मिला। विनीत के शर्ट व जैकेट लाल धब्बे मिले। घायल विनीत का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार में इलाज कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि कूरेभार सीएचसी से हत्यारोपी विनय को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें