फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में फायरिंग, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दोस्तपुर क्षेत्र में विवादित भूखंड से मिट्टी निकालने को लेकर हुए विवाद ने रविवार को हिंसक रूप धारण कर लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, पत्थरबाजी और फायरिंग से एक अधेड़ की मौत हो गई। सात लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक प्रौढ़ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही सीओ कादीपुर ने दो थानों की पुलिस के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर के गोसैसिंहपुर निवासी इंद्र प्रकाश त्रिपाठी (45) और धरमपुर (गोसैसिंहपुर) निवासी लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी उर्फ रज्जन के बीच एक भूखंड को लेकर विवाद चल रहा है। तीन दिन पहले लक्ष्मीकांत के पिता ज्वाला का निधन हो गया था। लक्ष्मीकांत के घर के समीप खड़ंजा क्षतिग्रस्त है। रविवार को लक्ष्मीकांत खड़ंजा ठीक कराने के लिए विवादित भूखंड से मजदूरों के जरिए मिट्टी की खोदाई करा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही इंद्र प्रकाश परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए और आपत्ति की। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट, पत्थरबाजी होने लगी। पत्थरबाजी के दौरान ही लक्ष्मीकांत की ओर से फायरिंग की गई। फायरिंग में इंद्र प्रकाश त्रिपाठी को गोली लग गई, जबकि उनके बड़े भाई ओम प्रकाश त्रिपाठी (55), रवींद्र तिवारी (42) और जितेंद्र उर्फ पप्पू (45) मारपीट में घायल हो गए। दूसरे पक्ष से गंगा (50), मुकेश (45), शंभूनाथ (42) और गुड्डू (32) को चोटें आईं।
परिवारीजन इंद्र प्रकाश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेष सात लोगों को सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृतक इंद्र प्रकाशके बड़े भाई ओमप्रकाश की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही सीओ कादीपुर सुरेंद्र कुमार, एसओ दोस्तपुर यादवेंद्र पाल, जयसिंहपुर कोतवाल बेचू सिंह यादव पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। एसओ दोस्तपुर ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने हत्या में शामिल लक्ष्मीकांत को हिरासत में लिया है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें