सुल्तानपुर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी भावना राय की याचिका पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने कोतवाली देहात थाने की पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने भावना के ससुरालीजनों के खिलाफ मंगलवार को विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
उनका आरोप है कि उनके पति शेषमणि वर्मा को उनकी संपत्ति की लालच में उनके ही भाई राजमणि, राम शिरोमणि व दिनेश वर्मा ने जहर खिलाकर मार दिया। इसके बाद ससुरालीजनों ने भावना के खिलाफ झूठा केस भी दर्ज कराया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली देहात थाने की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।