फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सेल्फी के लिए सीएमओ ने सीएमएस को भेजा पत्र

Wed, 06 Sep 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के सरकारी अस्पतालों में समय पर न आने वाले डॉक्टरों पर लगाम लगाने के लिए सीएमओ ने सभी डॉक्टरों को सेल्फी भेजने के निर्देश दिए थे। बिरसिंहपुर सौ बेड अस्पताल के सीएमएस ने ऐसा करने से यह कहते हुए इन्कार कर दिया था कि उन्हें पत्र मिलने के बाद ही वे यह व्यवस्था लागू करेंगे। ऐसे में बुधवार को सीएमओ ने उन्हें इस बावत पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. ओमप्रकाश चौधरी की इस अनूठी पहल से जिले के सीएचसी व पीएचसी के हालात बदल गए हैं। वहां डॉक्टर समय पर आने लगे हैं लेकिन बिरसिंहपुर अस्पताल में सीएमओ के निर्देश के बावजूद यह व्यवस्था लागू नहीं हो पाई जबकि इस अस्पताल में मरीज डॉक्टरों के समय से न बैठने को लेकर खासा परेशान थे। इसी अस्पताल की समस्या सामने आने के बाद ही सीएमओ ने सेल्फी व्यवस्था आरंभ की थी। ऐसे में आनाकानी के बावजूद पत्र मिलने पर बिरसिंहपुर अस्पताल के डॉक्टरों को भी सेल्फी भेजनी होगी।



बेहतर होगी बिरसिंहपुर अस्पताल की व्यवस्था : अपर निदेशक
बिरसिंहपुर अस्पताल में डॉक्टरों के समय पर न आने जैसी अव्यवस्थाओं को लेकर अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार ने कहा कि वे इस बारे में सीएमएस से वार्ता करेंगे। वहां की व्यवस्थाओं में सुधार कराया जाएगा। संसाधन भी मजबूत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें