फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मुरारचक के वैभव बने नौसेना में लेफ्टिनेंट, गांव में खुशी का माहौल

विज्ञापन
माता-पिता के साथ लेफ्टिनेंट गौरव मिश्र। - फोटो : माता-पिता के साथ लेफ्टिनेंट गौरव मिश्र।
विज्ञापन
लंभुआ। मुरारचक गांव निवासी वैभव मिश्र ने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवांवित किया है। वैभव ने वर्ष 2024 में सीडीएस (संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा) में सफलता हासिल की थी। सीडीएस में चयन के बाद वैभव को भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला, कन्नूर (केरल) में 18 माह का प्रशिक्षण पूरा किया। गत 29 नवंबर को आयोजित पासिंग आउट परेड में उन्हें औपचारिक रूप से लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्रदान किया गया। उन्हें जनरल अनिल चौहान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) ने बैज लगाया। वैभव मिश्र ने केजी से लेकर बीटेक तक की शिक्षा उदयपुर, राजस्थान से पूरी की है। पिता अभय नारायण मिश्र व मां मीरा देवी ने शुरू से ही उन्हें अनुशासन और मेहनत के संस्कार दिए, जबकि दादा राजपति मिश्र का सपना था कि परिवार का कोई सदस्य सशस्त्र बल में देश सेवा करे। पैतृक गांव मुरारचक लौटने पर वैभव के चाचा हर्षित मिश्र, पिता अभयनारायण, मां मीरा देवी व ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें