सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग या अन्य माध्यम से कोर्ट में हाजिर होने के लिए सोमवार का दिन तय किया गया था। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने हाजिर नहीं होने पर कार्यवाही जारी करने की चेतावनी भी दी थी। फिलहाल, वे हाजिर नहीं हुए। वहीं, स्पेशल मजिस्ट्रेट के अवकाश पर होने की वजह से मामले की अगली कार्यवाही बाधित रही। मामले में चार्ज पर सुनवाई के लिए 24 जनवरी की तारीख तय की गई है। अमेठी के जगदीशपुर थाने के हरपालपुर गांव के रहने वाले सोभनाथ साहू ने नौ जनवरी 2021 की घटना बताते हुए आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ विवादित टिप्पणी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट की अदालत में चल रही है। मामले में आरोप बनाने के बिंदु पर कई पेशियों से कार्यवाही बाधित चल रही है।