फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शहर में नगर पालिका स्थापित करेगी महापुरुषों की प्रतिमाएं

Thu, 22 Feb 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह-पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल व अन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में नए वित्तीय वर्ष का बजट प्रस्तुत किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने विकास व सफाई समेत अन्य मदों में 77.59 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन


बजट में सफाई बेड़ा मजबूत किए जाने पर जोर दिया गया। अधिकांश एजेंडों पर सभी सभासदों ने सहमति जताई। हालांकि बरात घर का संचालन टेंट व्यवसायी को दिए जाने के प्रस्ताव पर सभासदों ने एतराज जताया। इस वजह से यह प्रस्ताव स्वीकृत नहीं किया जा सका जबकि शहर में महापुरुषों की प्रतिमा की स्थापना व प्रमुख चौराहे के नामकरण के एजेंडे पर सहमति जताई गई।

बुधवार को नगर पालिका में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें पदेन सदस्य के रूप में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा के दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 का 77.59 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया। इसको ध्वनिमत से पारित किया गया।
विज्ञापन


नए वित्तीय वर्ष के लिए विभिन्न ठेकों (टैक्सी-टैंपो पार्किंग शुल्क, शौचालय वसूली शुल्क, विज्ञापन शुल्क, आउटसोर्सिंग द्वारा मैनपावर आपूर्ति, ई-रिक्शा वसूली) को शीघ्रता से कराए जाने पर जोर दिया। नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सफाई व प्रकाश संसाधनों को खरीदे जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी निधि से नगरीय क्षेत्र में सोलर लाइटें लगवाए जाने का आश्वासन दिया।

सभासदों की मांग पर तिकोनिया पार्क के दक्षिणी छोर पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाए जाने, गोलाघाट जिलाधिकारी आवास चौराहे का नामकरण भगवान परशुराम चौक किए जाने, पर्यावरण पार्क के निकट भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर व डाकखाने पर भगवान सहस्रबाहु अर्जुन की प्रतिमा लगवाने की स्वीकृति प्रदान की गई।

विवेक नगर चौराहे के मुख्य मार्ग का नामकरण अटल पथ प्रस्तावित किया गया। इस मौके पर कर अधीक्षक अख्तर मेहंदी आब्दी, सभासद मीना जायसवाल, रमेश सिंह टिन्नू, जाहिद खान, दिनेश चाैरसिया, प्रवीण मिश्र समेत अन्य सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें