फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तपुर के फिरोजपुर कलां वार्ड में बनेगा एमआरएफ सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर निकाय को कचरा मुक्त करने की योजना के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन के तहत दोस्तपुर नगर पंचायत के फिरोजपुर कलां वार्ड में 33.67 लाख की लागत से एमआरएफ सेंटर (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर) का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

सेंटर के निर्माण के लिए टाउन एरिया में भूमि का चिह्नांकन भी कर लिया गया है। स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया है। एमआरएफ सेंटर का निर्माण होने से टाउन एरिया से निकलने वाले करीब पांच टन कचरे का प्रतिदिन निस्तारण हो सकेगा।
दोस्तपुर टाउन एरिया में 11 वार्ड हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की आबादी करीब 12,500 है। मौजूदा समय में टाउन एरिया का कचरा मुड़िला रोड समेत तीन स्थानों पर सड़क के किनारे फेंका जा रहा है। इससे संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

दोस्तपुर टाउन एरिया से प्रतिदिन निकलने वाले कचरे के निस्तारण के लिए जल्द ही स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत फिरोजपुर कलां समसपुर वार्ड में एमआरएफ सेंटर (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर) का निर्माण दोस्तपुर नगर पंचायत की ओर से कराया जाएगा।
इसके लिए 33.67 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। एमआरएफ सेंटर के निर्माण के लिए भूमि का चिह्नांकन भी कर लिया गया है। एमआरएफ सेंटर का निर्माण होने से दोस्तपुर टाउन एरिया के विभिन्न वार्डों से निकलने वाला कचरा सड़क पर खुले में नहीं पड़ा रहेगा। कचरा इकट्ठा कर उसे वाहन से एमआरएफ सेंटर में लाया जाएगा।
सेंटर में सूखे व गीले कचरे को अलग किया जाएगा। इस सेंटर में सीएंडडी वेस्ट (मकानों से निकला मलबा), प्लास्टिक, कागज, बॉटल, कांच, धातु आदि 13 तरह का कचरा अलग किया जा सकेगा। कचरे से प्लास्टिक को अलग करने के लिए एक मशीन रहेगी।
इसके बाद प्लास्टिक को काटने के लिए प्लास्टिक शेडर भी रहेगा। इसमें प्लास्टिक को अलग करके रिसाइकिल के लिए भेजा जाएगा, जबकि गीले कचरे से खाद बनाई जाएगी। प्रतिदिन करीब पांच टन कचरे का निस्तारण एमआरएफ सेंटर में किया जाएगा।
नगर पंचायत कोइरीपुर व कादीपुर के एक-एक वार्ड में एमआरएफ सेंटर का निर्माण शुरू करा दिया गया है। कादीपुर नगर पंचायत के गांधीनगर व कोइरीपुर नगर पंचायत के आर्यनगर वार्ड में एमआरएफ सेंटर निर्माणाधीन है।
नगर पंचायत अध्यक्ष कादीपुर विजय भान सिंह ने बताया कि गांधी नगर वार्ड के करीब 14 बिस्वा जमीन एमआरएफ सेंटर व कचरा डंपिंग ग्राउंड के लिए आवंटित की गई है। एमआरएफ सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा है। कोइरीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर साहू ने बताया कि आर्यनगर वार्ड में एमआरएफ सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा है। पिछले दिनों बारिश की वजह से काम प्रभावित हुआ था। मौसम ठीक होने पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें