फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सांसद संजय सिंह ने बुलडोजर की कार्रवाई पर उठाए सवाल

Thu, 05 Jun 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमहट (सुल्तानपुर)। ट्रांसपोर्ट नगर में सोमवार को नगर पालिका की जमीन पर लंबे समय से रहने वाले लोगों के खिलाफ की गई बुलडोजर की कार्रवाई पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सवाल उठाए हैं। बुधवार को पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद कहा कि यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है। वे पीड़ित परिवारों की लड़ाई सदन से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे।
विज्ञापन

पिछले सोमवार को पयागीपुर चौराहे के पास स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में नगर पालिका की जमीन पर बसे करीब 30 परिवारों की झुग्गी-झोपड़ियाें को जेसीबी से हटा दिया गया था। बुधवार को आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित लोगों का हाल जाना और सरकार पर सवाल उठाए। सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार और जिला प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए बिना किसी नोटिस के इनके कच्चे मकान गिरा दिए।
इस मुद्दे को संसद की याचिका समिति के उठाएंगे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के अख्तर राइन, रवींद्र तिवारी, अनुज दुबे, चांद, दिलीप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें