फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय दौरे पर आज आएंगी सांसद मेनका गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद मेनका गांधी शनिवार को तीन दिवसीय दौरे पर आएंगी। वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद एक फरवरी को दिल्ली वापस हो जाएंगी। पदाधिकारियों ने उनके कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि शनिवार को सांसद सड़क मार्ग से होते हुए जिले में शाम को पहुंचेंगी। रात्रि विश्राम के बाद 31 जनवरी को दोस्तपुर व अखंडनगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। वे अखंडनगर के बड़ौरा ख्वाजापुर में राजकीय पॉलीटेक्टिनक का शिलान्यास करेंगी।
एक फरवरी को प्रेस क्लब के नवनिर्मित भवन व पांचोपीरन स्थित वन स्टॉप सेंटर का लोकार्पण करेंगी। इसके बाद जिला पंचायत की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। दोपहर बाद वे सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। मीडिया प्रभारी ने बताया कि सांसद के तीन दिवसीय दौरे की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें