फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तीन दिवसीय दौरे पर आएंगी सांसद मेनका गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सांसद मेनका गांधी बृहस्पतिवार को जिले के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगी। वे चार मार्च को दिल्ली से सड़क मार्ग से होते हुए शाम करीब पांच बजे शहर स्थित अपने अस्थाई आवास पर पहुंचेंगी।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद पांच मार्च को दूबेपुर विकास खंड के पलहीपुर में सामुदायिक प्रसाधन का लोकार्पण करने के बाद लोगों को संबोधित करेंगी। इसके बाद जिला पंचायत में सरकार की वयोश्री व एडिप योजना के तहत जिला पंचायत सभागार में दिव्यांगों को कृत्रिम अंग का वितरण करेंगी। छह मार्च को भी वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद सड़क मार्ग से दिल्ली वापस हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें