बल्दीराय। अमेठी जिले के जगदीशपुर के रानीगंज के पास रविवार रात हलियापुर के कपुरा मजरे तिरहुंत निवासी बाइक सवार धर्मेंद्र कुमार (23) पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। घटनास्थल से इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में धर्मेंद्र कुमार की मौत हो गई। घरवालों ने बताया कि धर्मेंद्र रविवार रात अपनी मौसी के घर से गांव आने के लिए निकले थे। रास्ते में दुर्घटना हो गई। उनकी मौत से परिवार में मातम का माहौल है। (संवाद)