फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईवे पर ट्रक में पीछे से टकराई कार, मां-बेटे की मौत, दो घायल

Fri, 13 Feb 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 लंभुआ के मदनपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त कार। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
लंभुआ। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शुक्रवार भोर में हुए सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। वाराणसी जा रही कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। दुर्घटना लंभुआ के मदनपुर पनियार स्थित पेट्रोल पंप के सामने सुबह साढ़े चार बजे हुई।
विज्ञापन


बलिया जिले के अमहर दक्षिण पट्टी माधवपुर, रसड़ा निवासी बेबी मसीह (45) पत्नी स्व. जगदीश मसीह अपने पुत्र अर्पित कुमार (20), पुत्री संजू (27) व वाराणसी के सारनाथ, राजघाट निवासी अमृता (40) के साथ शुक्रवार भोर कार से वाराणसी जा रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। तभी आगे चल रहे ट्रक में कार पीछे से जा घुसी। ग्रामीणों व राहगीरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया। उन्हें सीएचसी लंभुआ पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर बेबी मसीह व उनके पुत्र अर्पित कुमार को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन


वहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। संजू और अमृता को सामान्य चोटें आई हैं। परिजनों के अनुसार परिवार इन दिनों ननिहाल में रह रहा था, जबकि मूल निवास बिहार के मुजफ्फरपुर में है। दुर्घटनाग्रस्त कार के साथ एक अन्य कार भी चल रही थी। उसमें भी परिवार के कुछ अन्य सदस्य सवार थे। जौनपुर पहुंचने पर उन्हें हादसे का पता चला। वह सभी सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। चालक ट्रक लेकर कहीं भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें