फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभोग में पनप रहे थे मच्छर, बर्तन में मिलीं मरी हुई मक्खियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। त्योहारों में गंदगी और लार्वा युक्त मिठाई बाजारों में खपाए जाने का भंडाफोड़ हुआ है। एसडीएम बल्दीराय और खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को हलियापुर बाजार में एक डेरी पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

छापे के दौरान एसडीएम ने डेरी में निर्मित राजभोग में मच्छर के लार्वा, मरी हुई मक्खियां और चींटा पाया। टीम ने मौके पर ही 250 पीस राजभोग नष्ट कराते हुए पनीर के दो सैंपल जांच के लिए लिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डेरी संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे।
एसडीएम बल्दीराय प्रिया सिंह ने शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश शुक्ला के साथ हलियापुर बाजार में स्थित डेरी पर छापा मार दिया।
छापे के दौरान डेरी के अंदर तैयार किए गए राजभोग में मच्छर के लार्वा, मरी हुई मक्खियां व चींटा पाया गया। बर्तन में काई जमी थी। डेरी परिसर में गंदगी की भरमार थी।
विज्ञापन

एसडीएम ने डेरी संचालक विक्रम सिंह को फटकार लगाते हुए लोगों की जिंदगी से न खेलने की नसीहत दी। एसडीएम के आदेश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश शुक्ला ने डेरी से पनीर के दो नमूने जांच के लिए एकत्र किए।
इसके साथ ही तैयार राजभोग के 250 पीस को मौके पर ही एसडीएम के सामने खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने नष्ट करा दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि डेरी में गंदगी और मिठाई में मच्छर का लार्वा मिला है।
इसके साथ ही मक्खी और चींटा पाया गया। डेरी संचालक के खिलाफ स्वच्छता की कमी के तहत मुकदमा दर्ज कराएंगे। उन्होंने बताया कि पनीर का जो नमूना लिया गया है, उसमें भी मिलावट की बड़ी आशंका है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डेरी संचालक के खिलाफ अलग से केस दर्ज कराया जाएगा।
अधिकारी दिनेश शुक्ला ने बताया कि त्योहार में लोग मिठाई खरीदने से पहले अच्छी तरह से परखें कि जहां से मिठाई ले रहे हैं वहां गुणवत्ता पूर्ण है या नहीं। रक्षा बंधन समेत अन्य त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में बड़े पैमाने पर खराब मिठाइयां बाजारों में खपाई जा रही हैं। इसे लेकर खुद सतर्क रहे और अन्य लोगों को भी सतर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें