फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 100 से अधिक गांव अभी भी अंधेरे में

Sat, 02 May 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
हनुमंतनगर मोहल्ले में खराब ट्रांसफार्मर बदलते कर्मी। स्रोत- विभाग
विज्ञापन
पयागीपुर/वलीपुर। बुधवार को आई तेज आंधी के बाद चरमराई बिजली व्यवस्था शनिवार तक पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी। जिले के 100 से अधिक गांवों में शनिवार को भी बिजली आपूर्ति नहीं बहाल हो सकी। अधिकारियों ने रविवार तक पूरे जिले की बिजली व्यवस्था सुधरने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

हलियापुर, बल्दीराय, इसौली और कुड़वार उपकेंद्र क्षेत्रों में 200 से ज्यादा खंभे अब भी नहीं लग पाए हैं, जिससे आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है। घरों में पानी की किल्लत है, सबमर्सिबल व मोटर ठप हैं। मोबाइल फोन बंद हो चुके हैं, जिससे लोगों का संपर्क तक कट गया है। मवेशियों तक को पानी पिलाना मुश्किल हो गया है। बाजारों में दुकानदार जनरेटर लगाकर किसी तरह काम चला रहे हैं। हलियापुर, बल्दीराय और इसौली क्षेत्रों में 312 क्षतिग्रस्त खंभों में से अब तक करीब 130 ही खड़े हो सके हैं। कई जगह तार खींचे गए हैं, लेकिन टूटे इंसुलेटर और लाइन दुरुस्त न होने से देवरा, पूरे हनुमान दुबे, संगम दुबे, पूरे बरौसी, सेवरा, बनझोलिया, तकियावां, पूरे शिवनंदन समेत 50 से अधिक गांव अब भी बिना बिजली हैं।
आंशिक सप्लाई से भी राहत नहीं
कुड़वार/धम्मौर। कुड़वार क्षेत्र के बहुबरा, केवटली, अगई, हरखपुर, लोरिकपुर, देवनगर, पूरे कालू, भंडरा, गजेहड़ी आदि गांवों में खंभे और तार टूटने से शनिवार को भी बिजली ठप रही। शाम तक कुछ फीडरों पर आंशिक आपूर्ति शुरू हुई, लेकिन वोल्टेज कम होने से उपकरण नहीं चल पा रहे।
विज्ञापन

अवर अभियंता अवधेश मौर्य के अनुसार 156 में से अब तक 40 खंभे लगाए जा सके हैं। धम्मौर के कूड़धाम फीडर से जुड़े रामापुर, देवलपुर, हकुहा, बखतराय का पुरवा, पूरे परसन, धारूपुर, पनई का पुरवा, बुकुनपुर व भवन का पुरवा गांवों में बुधवार से आपूर्ति पूरी तरह ठप है। जेई सचिन यादव ने बताया कि एलटी लाइन के कई पोल क्षतिग्रस्त हैं, मरम्मत जारी है।
दूबेपुर के टीपीनगर उपकेंद्र के काशीराम फीडर से जुड़े हनुमंतनगर में ट्रांसफार्मर जलने से करीब 250 घरों की बिजली 15 घंटे ठप रही। शनिवार दोपहर बाद ट्रांसफार्मर बदलकर शाम तक आपूर्ति बहाल की गई।


तार और खंभे बदलने के काम में तेजी आंधी में बड़े पैमाने पर खंभे और लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। करीब 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। शेष खंभे और तार बदलने का काम तेजी से चल रहा है। रविवार तक आपूर्ति सामान्य करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

-वीके जैन, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें