फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से लौटे 33 लोगों का स्वास्थ्य विभाग ने किया परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विदेश से घर लौटे 33 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटाइन (निगरानी) किया है। इनमें से 15 लोगों की 28 दिनों तक चलने वाली निगरानी पूरी हो चुकी है, जबकि 18 लोगों की चल रही है। इनमें से दो लोगों में कोरोना वायरस का लक्षण पाया गया था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिए गए सैंपल में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं होने पर स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है।
विदेश में काम करने वाले जिले के 33 लोग जिले में पहुंचे थे। जिले में आए सभी 33 लोगों का स्वास्थ्य विभाग ने परीक्षण किया है। इनमें से 15 लोगों की 28 दिनों तक चलने वाली निगरानी पूरी हो चुकी है, जबकि 18 लोगों की अभी भी चल रही है।
विज्ञापन

इन्हीं 33 लोगों में से दो लोगों में कोरोना वायरस का लक्षण पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपलिंग और जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट में दोनों युवक कोरोना वायरस से पीड़ित नहीं पाए गए।
सीएमओ डॉ. चंद्रभूषणनाथ त्रिपाठी ने बताया कि विदेश से लौटने वाले कुल 33 लोगों की जांच की गई है। 18 मार्च तक किसी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं। अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तरह से तैयार है। जिला अस्पताल में 18, जिला महिला अस्पताल में 10 और ट्रॉमा सेंटर में 20 बेड आरक्षित किए गए है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को भी मास्क लगाने को कहा गया है। अभी तक जिला अस्पताल में एक भी कोरोना वायरस का मरीज नहीं पहुंचा है।
सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी ने बताया कि नोबल कोरोना वायरस रोग से बचाव, रोकथाम व उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। कोरोना वायरस से किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। बस थोड़ी सावधानी की जरूरत है। सावधानी से खुद बच सकते हैं और दूसरों को भी बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें