फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर समाज से ही मजबूत  होगा राष्ट्र : मोहन भागवत

Thu, 25 May 2017 10:29 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
संघ का प्रशिक्षण कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सर संघचालक मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को शहर के सरस्वती विद्या मंदिर में स्वयं सेवकों को वार्म अप किया। बौद्घिक प्रशिक्षण के दौरान स्वयं सेवकों को राष्ट्र प्रेम व समाज निर्माण के टिप्स दिए।  कहा कि बेहतर समाज से ही अच्छे राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। वे चार दिनों तक प्रशिक्षण में हिस्सा लेंगे।            
विज्ञापन


      
22 मई से शहर के सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे सूबे के पूर्वी उप्र समेत चार प्रांतों के प्रशिक्षण में हिस्सा लेने बृहस्पतिवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत महामना एक्सप्रेस से सुबह पौने सात बजे पहुंचे। ये ट्रेन सवा घंटे लेट थी। वे रेलवे स्टेशन से कड़े सुरक्षा घेरे में प्रशिक्षण स्थल पर सरस्वती विद्या मंदिर पहुंचे। थोड़ी देर विश्राम करने के बाद उन्होंने द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षण में स्वयं सेवकों को बौद्घिक प्रशिक्षण दिया।

संघ प्रमुख ने संगठन की विचारधारा के अनुसार स्वयं सेवकों को कार्य करने की नसीहत दी। इसके पहले रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर कुछ स्वयं सेवकों ने उनकी अगवानी की। वे 28 मई की शाम वापस होंगे।                   
विज्ञापन

             
बाहरी लोगों के साथ मीडिया का प्रवेश प्रतिबंधित                  
सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे स्वयं सेवकों के प्रशिक्षण व संघ प्रमुख के कार्यक्रम को देखते हुए विद्यालय के बाहर स्वयं सेवकों व पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया है। विद्यालय में बाहरी लोगों समेत मीडिया के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रशिक्षण में हिस्सा ले रहे स्वयं सेवकों के मोबाइल अंदर ले जाने पर भी प्रतिबंध है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें