पुलिस लाइन के मंच शेड का उद्घाटन करते एमएलसी।
सुल्तानपुर। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में विधानमंडल निधि से बनाए गए मंच शेड का बृहस्पतिवार को विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने लोकार्पण किया।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लोकार्पण करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी ने कहा कि मंच शेड बन जाने से कार्यक्रमों के आयोजन के समय पुलिस कर्मियों को सुविधा मिलेगी। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन आशुतोष कुमार, सीओ सिटी प्रशांत सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।