फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शहर में निकली मिशन शक्ति रैली

Sun, 21 Sep 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पुलिस लाइन से निकली बाइक रैली में शामिल महिला आरक्षी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत रविवार को पुलिस लाइन से महिला सुरक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने के लिए बाइक रैली निकाली गई।
विज्ञापन

रैली को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम लंभुआ गामिनी सिंगला, अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली ने शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। रैली में शामिल महिला आरक्षियों ने महिला सशक्तीकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं व कानूनों के बारे में लोगों को खासकर महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें