सुल्तानपुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला व दंपती को शिकार बनाया। अखंडनगर के सहतपुर निवासी कलावती के मुताबिक वह बृहस्पतिवार शाम चार बजे बैंक ऑफ बड़ौदा की बनगवांडीह शाखा से 10 हजार रुपये निकालकर इंडियन गैस एजेंसी जा रही थीं। आरोप है कि बहराभारी गांव के पास बाइक सवार युवक उनका झोला छीनकर भाग निकला। अखंडनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
वहीं, सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि बुधवार शाम शिवगढ़ के संसारीपुर मोड़ के पास बाइक सवार दंपती से बदमाशों ने सोने का लॉकेट व एक हजार रुपये छिनैती की सूचना मिली है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। (संवाद)