फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर कटने से 50 बीघे फसल डूबी

Sun, 25 Dec 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कठौरा महुआ बोझ गांव के पास से गुजरी माइनर शनिवार भोर अचानक कट गई। माइनर कटने से आसपास के करीब 50 बीघे खेत जलमग्न हो गए। बोए गए खेतों में जलभराव से करीब ढाई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। किसानों की सूचना के बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इसे लेकर किसानों में रोष है। 
विज्ञापन

शारदा सहायक खंड-28 से निकली सिंदुरवा रजबहा क्षेत्र के महुआ बोझ मजरे कठौरा गांव से होकर गुजरी है।

शनिवार की भोर माइनर अचानक कट गई। कटान के बाद माइनर के पानी ने खेतों की ओर रुख कर लिया। सुबह से माइनर का पानी लगातार खेतों में बहता रहा। इससे माइनर के आसपास स्थित करीब 50 बीघा खेेत जलमग्न हो गया। इस समय खेतों में गेहूं की बोआई की गई है। खेत में पानी भर जाने से फसल नष्ट हो जाएगी। किसानों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग खंड-28 के अधिकारियों को दी।

जानकारी के बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण करना मुनासिब नहीं समझा। दोपहर बाद सींचपाल लाल बहादुर मौके पर पहुंचा, उसने भी माइनर कटान की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। बावजूद इसके विभागीय अधिकारियों ने कटान को रोकने की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया। गांव के फारूख, हफीजुल हसन, मो. वहीद समेत 18 किसानों की 50 बीघे के करीब खेत जलमग्न हुए हैं। किसानों के मुताबिक माइनर कटने से कुल मिलाकर करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें