लहरपुर। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में तहसील सभागार में व्यापारियों से संवाद किया गया। बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में तहसीलदार मनीष त्रिपाठी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने मोदी सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई के अध्यक्ष रियाज अहमद, महामंत्री हरीश रस्तोगी ने व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निदान की मांग की। इस मौके पर रियाज अहमद बबलू, हरीश रस्तोगी, वीरेंद्र पुरी, विभू पुरी, अशरफ बिलाल, ओमकार जायसवाल, दीपक रस्तोगी, प्रदीप सिंह, सियाराम जायसवाल, सतीश जायसवाल, सरोज जायसवाल, जितिन चौरसिया, राजकुमार कश्यप आदि उपस्थित रहे।