यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड के रविवार को घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर बेटियों का दबदबा रहा। अमेठी में इंटरमीडिएट में मानसी ओझा (95.6 प्रतिशत) व हाईस्कूल में अतुल यादव (92 प्रतिशत) ने सर्वोच्च अंक हासिल किया।
वहीं दूध बेचकर परिवार को पालन-पोषण करने वाले मनफूल राजभर की पुत्री साधना ने सुल्तानपुर जिले में इंटरमीडिएट में (96 प्रतिशत) एवं हाईस्कूल में दीपशिखा शुक्ला (95.33 प्रतिशत) को सबसे अधिक अंक हासिल हुए।
हाईस्कूल में सुल्तानपुर जिला (86.13 प्रतिशत के साथ) प्रदेश में 44वें व इंटरमीडिएट में (94.88 प्रतिशत के साथ) सातवें स्थान पर रहा। अमेठी जनपद हाईस्कूल में (83.99 प्रतिशत के साथ) 54वें व इंटरमीडिएट में (95.2 प्रतिशत के साथ) छठवें स्थान पर रहा।