लंभुआ (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गरयें गांव के पास बुधवार देरशाम एक जीप ने अधेड़ को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अधेड़ को सीएचसी लंभुआ ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के गरयें निवासी लालचंद (50) बुधवार देर शाम घर से पैदल निकले थे।
गांव के पास ही उन्हें एक जीप ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से लंभुआ सीएचसी ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी इंचार्ज जसवीर सिंह ने बताया कि अधेड़ के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।