फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: स्कूल बस की टक्कर से अधेड़ की मौत

Thu, 21 Nov 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
राजेश फाइल फोटो
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के आयुबपुर गांव के पास बुधवार की सुबह साइकिल से डीजल लेने जा रहे अधेड़ को स्कूल बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल काॅलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गोसाईगंज थाने के पांडेयपुर निवासी राजेश (50) बुधवार सुबह साइकिल से जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के आयुबपुर गांव के पेट्रोल पंप पर डीजल लेने जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास उन्हें एक स्कूल बस ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव के हौसिला प्रसाद ने स्कूल बस चालक के खिलाफ जयसिंहपुर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
सड़क हादसे में घायल महिला की मौत

भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के इस्लामगंज कुछमुछ गांव निवासी शकील की पत्नी नूरजहां (50) मंगलवार दोपहर हनुमानगंज बाजार में सब्जी खरीदकर सड़क पार कर रही थी। तभी उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। मेडिकल काॅलेज से ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। बुधवार दोपहर नूरजहां की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें