शहर के पयागीपुर स्थित कॉलेज में कबड्डी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। -संवाद
सुल्तानपुर। जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता पयागीपुर स्थित रामेश्वर दास इंटर कॉलेज में हुई। बालक वर्ग में एमजीएस इंटर कॉलेज की टीम ने सीताकुंड टीम को हराया।
एसोसिएशन के सचिव महेश यादव के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान उपाध्यक्ष सत्यवीर यादव, राम लखन यादव, गिरीश चंद मिश्रा, आरबी पांडेय, राजेश कनौजिया, राजकुमार सरोज व अर्जुन यादव मौजूद रहे।