फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कबड्डी सब जूनियर में एमजीएस बना विजेता

Fri, 22 Aug 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में खेलते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। जंजीरादास शंभूनाथ सिंह इंटर कॉलेज नरहरपुर में बृहस्पतिवार को जनपद स्तरीय बालक कबड्डी प्रतियोगिता हुई। कबड्डी सब जूनियर में एमजीएस इंटर कॉलेज विजेता बना। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र कुमार दुबे की निगरानी में हुई प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक वर्ग की 12 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच बेसिक शिक्षा विभाग और आरके इंटर कॉलेज गोसाईगंज के बीच खेला गया। जिसमें गोसाईगंज ने जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला एमजीएस इंटर कॉलेज और आरके इंटर कॉलेज गोसाईगंज के बीच हुआ। कड़े मुकाबले में एमजीएस ने 10-7 के अंतर से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में असलम, महताब, वैभव, हिमांशु, सुजल ने शानदार प्रदर्शन किया।
बारिश की वजह से जूनियर और सीनियर संवर्ग के मैच नहीं हुए। निर्णायक कृश मोहन सिंह, मेनका दुबे, अंकित भट्ट, उमेश यादव, बम बहादुर यादव रहे। संचालन मुनेंद्र मिश्रा व धीरज उपाध्याय ने किया। क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि विजेता खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक जटा शंकर यादव ने विजेता खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। व्यायाम शिक्षक माधव सिंह,आलोक सिंह, सुनील वर्मा, विनोद यादव, सुनील सरोज, संजय तिवारी, शिवानी दुबे,सावित्री मिश्रा, राजेश दुबे प्रतियोगिता की व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें