फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव शृंखला से दिया स्तनपान जागरूकता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शासन के निर्देश पर संचालित विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन गुरुवार को जिले में मानव शृंखला बनाकर किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डीएम कैंप कार्यालय से जीजीआईसी मोड़ तक मानव शृंखला बनाकर महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा बहुएं भी शामिल हुईं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग जिले में एक से सात अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह संचालित करा रहा था। सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में धात्री महिलाओं को जागरूक करने के लिए एएनएम, आशा बहू व स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी थी। सप्ताह भर स्वास्थ्य टीमों ने धात्री महिलाओं को स्तनपान के फायदे व नुकसान में बारे में जानकारी दी।
सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य टीमों की ओर से सप्ताह भर महिलाओं को बच्चा पैदा होने के एक घंटा बाद सबसे पहले मां का ही दूध पिलाने की सलाह दी गई। बताया गया कि मां का दूध पिलाने से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ऐसा करने से बच्चों को कुपोषण समेत अनेक बीमारियों से सुरक्षा मिलती है।
विज्ञापन

महिलाओं को छह माह तक उसे बाहरी दूध, पानी व शहद से दूर रखने की जानकारी देते हुए सिर्फ मां का ही दूध पिलाने की जानकारी दी गई। बच्चों को बोतल का दूध नहीं पिलाने के लिए भी प्रेरित किया गया। बृहस्पतिवार को स्तनपान सप्ताह का समापन मानव शृंखला बनाकर किया गया।
डीएम कैंप कार्यालय से लेकर जीजीआईसी मोड़ तक स्कूली बच्चे, आशा व एएनएम ने मानव शृंखला बनाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। कार्यक्रम में सीडीओ प्रभुनाथ, सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, डीआईओएस नंदलाल गुप्ता, बीएसए विनोद कुमार मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी सरोजनी देवी, सीओ अमेठी पीयूषकांत राय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें