जिले में हो रही भीषण गर्मी से बुधवार को भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी। दिन भर हुई भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल रहा। दोपहर के समय हो रही चिलचिलाती धूप से सड़कों पर लोगों की भीड़भाड़ कम रही। दिन भर हुई भीषण गर्मी से अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 41.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
मौसम विभाग की मानें तो बृहस्पतिवार को भी मौसम साफ रहने और तापमान में वृद्घि की संभावना है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान में 38.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 41.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा।