फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं ने और लुढ़काया पारा

Wed, 11 Jan 2017 10:18 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
सर्दी से राहत नहीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में बर्फीली हवाओं के चलने से बुधवार को न्यूनतम पारा लुढ़ककर 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान में गिरावट से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। दिन में धूप निकलने पर भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। शाम होते ही फिर गलन भरी ठंड होने लगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को कड़ाके की ठंड होने और तापमान में गिरावट का अनुमान है। नरेंद्रदेव कृषि  विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस   से गिरकर 19.0 डिग्रीसेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 4.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें