फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 डिग्री सेल्सियस लुढ़का पारा

Thu, 12 Jan 2017 10:31 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
सर्दी ने कंपकंपाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में बर्फीली हवाओं के चलने से पारा लुढ़ककर 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बुधवार की रात इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रही। तापमान में गिरावट आने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



बर्फीली हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट आने का सिलसिला जारी है। बुधवार की रात में तापमान गिरकर 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार की रात इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रही। पारा गिरने से लोग कड़ाके की ठंड से कांप गए। बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे धूप निकलने के बावजूद लोगों को गलन भरी ठंड का सामना करना पड़ा।

ठंड से बचाव के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड होने पर भी अलाव के मुकम्मल इंतजाम नहीं किए गए हैं। दोपहर के समय तेज धूप होने पर लोगों को ठंड से राहत मिल गई। शाम ढलते ही फिर गलन भरी ठंड होने लगी। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को भी लोगों को  कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने  बताया कि  बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 18 डिग्री  सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम  तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें